भौकाली बाबा टीम
भौकाल हर समय और हर जगह भौकाल। लेकिन भौकाल किस चीज में तो भईया पॉजिटीव चीज में। जी हां, आपका भौकाल टाइट रहे हमारी बस इतनी ही कामना है। भौकाली बाबा आपसे पहले ही प्रामिस कर चुके हैं कि आपके लिए हर बार जो भी टिप्स होंगे वो ऐसे होंगे जो आपकी जिंदगी में बदलाव लाएंगे और भौकाल टाइट करने में मदद करेंगे।
इसी क्रम में एक बहस युवाओं के बीच तेज होती है कि यार जिम में अगर लड़कियां होंगी वहां हम अपनी फिटनेस पर कैसे ध्यान रख पाएंगे। कई युवा भौकाली बाबा से मेल पर सवाल पूछते हैं कि सर क्या लड़कों को लड़कों के ही जिम में जाना चाहिए या फिर उस जिम में जाना बेहतर है जहां लड़कियों भी आती हैं।
हम आपको बताते हैं। देखिए दरअसल पहले तो संकोच तोड़िए। ऐसा नहीं है कि लड़कियों के साथ जिम करने जाएंगे तो आप बेहतर नहीं कर पाएंगे। बल्कि अगर भौकाली बाबा की मानें और उनके एक्सपीरियंस की माने तो उस जिम मैं आप बेहतर करेंगे जहां पर लड़कियां होती हैं..
जी हां. लड़कियों के साथ जिम करने के क्या फायदे हैं उसे खुद आप नीचे पढ़ लीजिए...
आपका फोकस सही रहता है
जी सबसे बड़ी खासियत ये है कि आपका फोकस बना रहता है। आपको मालूम होता है कि अगर बदलाव नहीं दिखा आपके शरीर में तो फिर लड़कियां हसेंगी आप पर। फिर क्या आप फोकस रखते हैं और मेहनत करत हैं।

-जिम में पूरा वक्त बीताते हैं
ये दूसरी बड़ी वजह है। अक्सर देखा गया है कि लड़के जहां सिर्फ ग्रुप में होते हैं वहां जल्दी ही बिना मेहनत निकल लेते हैं। पूरे मन से जिम नहीं करते। ज्यादा समय बर्बाद करते हैं। लड़की हो तो ये नहीं होगा...।
स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के कारण आप जिम का सही इस्तेमाल कर पाते हैं
लड़की रहती है तो आपका कंपटीशन हेल्दी होता है। आप उसे देखकर भी अपने भीतर एक संकल्प लेते हैं कि उससे बेहतर करना है और इस हेल्दी कंपटीशन का फायदा आपको जल्द मिलने लगता है।
अपनी ट्रेनिंग के बारे में सही फीडबैक मिलता रहता है
ये सबसे बड़ा फायदा है। दोस्त आपका सही फीडबैक नहीं देगा..या फिर लड़कों का ग्रुप आपको सही फीडबैक नहीं देंगे। लेकिन अगर कोई ल़ड़की साथ में है तो वो सही बताएगी कि आप सही जा रहे हैं या अभी कुछ कमी है।
बॉडी की ट्रेनिंग के साथ लड़कियों से बातचीत का सलीका सीख जाते हैं
ये भी पर्सनालिटी डेवलपमेंट का हिस्सा है जिसकी जरूरत पड़ती है बॉडी के साथ और ये एक बेहतर काम साथ में लड़की हो जिम में तो हो जाता है। किसी लड़की से कैसे बात करना है, अंदर की हिचक सब कुछ जाती है और आप बेहतर व्यक्तित्व के रूप में ऊभरते हैं।
आप बेहतर ट्रेनर बन सकते हैं क्योंकि यहां आपको दोनों के बारे में जानकारी हो जाती है
जी हां, आप एक बेहतर ट्रेनर बन सकते हैं। यहां आप लड़कें के साथ लड़कियों के ट्रेनिंग को भी करीब से देखते हैं और इसका फायदा उठा सकते हैं।