बॉलीवुड के सुपरस्टार्स सामने आ जाएं तो आप चौंक जाएंगे। तुरंत उनके साथ सेल्फी खींचाने दौड़ पड़ेंगे। उनसे हाथ मिलाएंगे, उनका ऑटोग्राफ लेंगे। इन सुपरस्टार्स के कुछ बच्चे भी खूब लाइम लाइट में रहते हैं और खूब सूर्खियां बटोरते हैं।
कुछ स्टार्स के बच्चे तो अपने माता-पिता से कहीं अधिक सुर्खियां बटोरते हैं। हर समय वे ग्लैमरस अंदाज में दिखते हैं और ग्लैमर वर्ल्ड में छाए रहते हैं। चर्चाओं में बने रहते हैं। हर दूसरे दिन पेज थ्री पर उनकी फोटू होती है। मीडिया के सामने उनके कई पोज भी सामने आते हैं।
पर, इन्हीं स्टार्स के बीच कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो बड़े सुपरस्टार्स के बच्चे हैं या उन घरों से आते हैं बावजूद इसके वे इतने लाइमलाइट में नहीं रहते। बल्कि ये कहें कि वे ग्लैमर की दुनिया से दूर रहते हैं। इतना दूर की कई बार वे आपके सामने आ जाएं तो आप पहचान ही नहीं पाओगे। जी हां, ये सच है।
तो आइए बताते हैं आपको भी ऐसे ही स्टार के बच्चों के बारे में---
रिद्दीमा कपूर

नाम सुना है। नहीं न..तो आपको बता दें कि ये रणवीर कपूर की बहन हैं। यानी अपने ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी हैं। जी हां, आपके सामने आ जाएं तो आप पहचान ही नहीं पाएंगे। दिल्ली के एक बिजनेसमैन से शादी हो चुकी है और उनकी बेटी भी है लेकिन कपूर खानदान से होने के बावजूद वे ग्लैमर से कोसों दूर रहती हैं।
शाहिन भट्ट

फिर ऐसा नाम जिसे आप नाम से भी नहीं जानते होंगे। पहचानना तो दूर की बात है। जी हां, ये हैं महेश भट्ट की बेटी और अपनी आलिया भट्ट की बहन। जी हां, आज बॉलीवुड में फेमस हो चुकी आलिया भट्ट की ये बहन भी ग्लैमर से बहुत दूर रहती है।
अनशुला कपूर

अब ये नाम भी आप नहीं जानते होंगे। अच्छा बोनी कपूर तो पता ही होंगे। चलिए अर्जुन कपूर। अब पकड लिए आप। जी हां, ये अर्जुन कपूर की बहन हैं। और बोनी कपूर की बेटी हैं। बोनी की दूसरी पत्नी श्रीदेवी की बेटियां तो इतनी चर्चा में रहती हैं लेकिन इसके ठीक उलट अनशुला ग्लैमर की दुनिया से दूर रहती हैं।
अगस्टया नंदा

ये नाम भी आपने शायद ही सुना हो। लेकिन परिचय दूंगा तो कहेंगे कि बाप रे बाप इतना बड़ा नाम पहली बार सुन रहे हैं। जी हां, सही सुन रहे हैं। बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पोते हैं ये। उनकी नातिन नव्या तो बहुत सुर्खियों में रहती है लेकिन अगस्टया बेहद कम।
रिंकी खन्ना

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी रिंकी खन्ना भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। जबकि इनकी बहन और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना शुरू से ही ग्लैमर वर्ल्ड में छाई रहीं। मशहूर अभिनेत्री रहीं लेकिन ये दूर रहीं।
रोहित धवन

इनका नाम तो थोड़ा सुना होगा फिर भी अगर सामने आ जाएं तो पहचाना मुश्किल। जी हां, डेविड धवन के सुपुत्र और वरुण धवन जैसे स्टार के भाई हैं। पर्दे के पीछे सक्रिय। ग्लैमर से दूर।
इरा खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी हैं इरा खान। लेकिन ग्लैमर वर्ल्ड से काफी दूर रहती है। चाहें तो रोज छा सकती हैं लेकिन उन्हें ये सब पसंद नहीं।