नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल होने पर आम जनता ने अपने पसंद की रेटिंग दी है मंत्रियों को। भईया आपको बता दें कि सरकार की तरफ से ई सर्वे हुआ था। इसमें 2.7 लाख लोग हिस्सा लिए थे। सबको अफने पसंद के हिसाब से अपने सबसे फेवरिट मंत्री को अंक देने थे। तो भईया इस अंक में अव्वल आईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज। उन्हें उनके काम के लिए खूब सराहा गया और उन्हें मिले अंक 76 फीसदी। दूसरे नंबर पर आई बारी प्रभु की। जी हां, रेलमंत्री सुरेश प्रभु। इधर, बहुत तत्पर दिखे भी तो लोग भी खूब प्यार लूटा दिए। नंबर मिला उन्हें एक कम यानी 75 फीसदी। बता दें कि MyGov नाम के पोर्टल पर करीब एक महीने तक चले इस सर्वे में लोगों ने मोदी सरकार की विदेश नीति और रेलवे के आधुनिकीकरण को सबसे ज्यादा रेटिंग दी है। सर्वे में विदेश, रेलवे और रोड एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री को फाइव स्टार रेटिंग दी गई है। गुरुवार को जब सर्वे खत्म हुआ तो भईया स्मृति ईरानी यानी अपनी एमएचआरडी मिनिस्टर पिछड़ती हुई दिखीं। इस समय वो आलोचनाओं में भी रही हैं तो उसका भी असर साफ दिखा। सर्वे में लोगों ने मोबाईल फोन और वेवसाइट के जरिए हिस्सा लिया। माना यह भी जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने कैबिनेट में फेरबदल में इस रेटिंग से आगे बढ़ सकते हैं।
ई भी रहा और सब सर्वे में
- नितिन गडकरी तीसरे नंबर हैं, गडकरी 73 फीसदी नंबर मिले।
- चौथे नंबर पर मेकइन इंडिया को जगह मिली है। इसमें निर्मला सीतारमन, अरूण जेटली, प्रकाश जावडेकर का मंत्रालय शामिल हैं। इन्हें 74 फीसदी नंबर मिले।
- स्मृति ईरानी की एचआरडी मिनिस्ट्री को 35 फीसदी लोगों ने 5-स्टार रेटिंग दी है।
- मोदी सरकार के जरिए ब्लैक मनी पर लगाम लगाने की कोशिशों को 31 फीसदी लोगों की तरफ से 5 स्टार रेटिंग मिली है।