बॉलीवुड के कई ऐसे गाने हैं जो खूब मशहूर हुए। उन गानें पर हम खूब थिरके। लेकिन अगर कोई कह दे भईया ये गाने का मतलब क्या है यार...यार समझ नहीं आया कि आखिर गाने के जरिए गीतकार कहना क्या चाहता है।
ज्यादातर लोगों की स्थिति यही है। और आप भी तब सोच में पड़ जाते हैं कि अम्मां यार सवाल तो सही दागा है। आखिर मतलब क्या है उन गानों का। हम भी तो खूब थिरके थे। गाने की म्यूजिक ही कुछ ऐसी थी। मस्त टाइप। गाना शुरू होती ही पांव खुद थिरकने लगा। अब उस गाने का मिनिंग पूछ दिया गया है तो हम खामोश हो गए हैं।
तब हम दिमाग पर जोर डालते हैं। फिर भी दिमाग काम नहीं करता। तो हम अपने सबसे जानकार माने जाने वाले दोस्तों से मिलते हैं और कोशिश करते हैं उन गानों की मिनिंग जानने का । या फिर डिक्शनरी में देखने की कोशिश करते हैं। खैर, जवाब चाहिए तो यहां है न...डिक्शनरी क्यूं खोल रहे भईया...। हम बताते हैं आपको।
अंबरसरिया....

फुकरे का ये गाना बेहद ही फेमस हुआ। हम सभी के होठों पर ये गीत रहा। लेकिन हम इसका मतलब नहीं समझ पाए। खूब पूछे लेकिन साले लौंडे नहीं बता पाए। भईया इसका मतलब है कि अमृतसर का रहने वाला।
धुनकी

मेरे ब्रदर की दुल्हन के इस गाने ने तो हमें खूब झूमाया। धुनकी की धुन पर हम थिरक उठे। इसका मतलब अब समझ आया है- प्यार की मदहोशी।
मलंग...मलंग

धूम-3 के इस गाने पर देश में कौन होगा जो नहीं थिरका होगा। कौन होगा जिसे ये म्यूजिक या गाना पसंद नहीं होगा लेकिन कम लोग इसका अर्थ जानते हैं। हम तो इसे पलंग समझते थे। लेकिन अब पता चला- जिसे नहीं है किसी बात की परवाह।
इब्न-ऐ-बतूता

इश्किया फिल्म का ये गाना कौन नहीं गुनगुनाया होगा। कोई नहीं कह सकता कि हमने ये गाना एक बार भी नहीं गाया है। इतना प्यारा गाना है ये। अब इसका मतलब समझ आया कि ये एक यात्री हैं जो कि ज्ञान की तलाश में भारत आया।
चुल्ल

शरारत भरे इस गाने को हम सभी दोस्तों ने एक-दूसरे को चिढ़ाने के लिए खूब गाया। ये गाना शानदार गाना है। लेकिन चुल्ल है क्या समझ नहीं आया। हम बताते हैं इसका मतलब है- बिन बात खुजली होना।
कुन फाया कुन

रॉकस्टार का ये रॉकस्टार गाना। हम सबको बेहद पसंद आया। हम खो से गए इस गाने में लेकिन अर्थ जाने बगैर। अब बता दें कि मतलब है- जो था वो है और रहेगा।
अल्लाह वारियां

यारियां फिल्म किसको नहीं पसंद आई होगी। युवा जोड़ों पर आधारित यह फिल्म के गाने अल्लाह वारियां ने दिल खुश कर दिया था। इसका मतलब है कि ऊपर वाले की खिदमत में।