भारत जैसा देश बिना सेना के कभी खुद को सुरक्षित महूसस कर सकता है निश्चित रूप से इस सवाल का जवाब न में होगा। सेना न हो तो आप देख ही रहे हैं कि हमारी सीमा पर क्या स्थिति है। बल्कि आज के समय में तो सेना हर देश के लिए एक जरूरी अंग बन गया है।
सीमा पर सेना की तैनाती और सैन्य खर्च बढ़ता ही जा रहा है। हर बड़े देश अपने सैन्य पर काफी खर्च कर रहे हैं। ऐसे समय में अगर हम आपको ये बताएं कि दुनिया में तमाम ऐसे देश हैं जहां सेना ही नहीं है तो निश्चित ही आप चौंकेंगे लेकिन ये सच है। दुनिया के कई देशों में सेनाएं नहीं है।
हां, उनकी अपनी एक पुलिसिंग व्यवस्था है जो कि आंतरिक सुरक्षा देती है लेकिन सीमाओं पर कोई सेना खड़ी नही होती और ना ही इसके लिए अलग से कोई व्यवस्था है।
आइसलैंड

आइसलैंड में कोई सेना नहीं है। यहां पर 1869 के बाद से ही सेना की जरूरत नहीं समझी गई। यूएस की जिम्मेदारी है यहां की सुरक्षा और इसी भरोसे पर है ये देश लेकिन काफी सुरक्षित देश है।
मॉरीशस

बेहद ही खूबसूरत और प्यारा देश। मगर कोई सेना नहीं। करीब 10 हजार पुलिसकर्मी हैं आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए। काम चल जाता है। सुरक्षित देश है।
मोनैको

फिर वही एक ऐसा देश जिसके पास सेना जैसा कुछ नहीं. फौजी टुकड़ियां हैं दो और वही पर्याप्त हैं। सुरक्षा व्यवस्था फ्रांस के हवाले है।
पनामा

एक और खूबसूरत देश जहां कोई सेना नहीं है। बताया जाता है कि 1990 के बाद से ही सेना की जरूरत महसूस नहीं हुई। एक छोटी सिक्योरिटी फोर्स से पूरा काम।
वेटिकन सिटी

दुनिया का सबसे छोटा देश। दुनिया का बेहद ही प्यारा देश। कोई सेना नहीं. 1970 में नोबल गार्ड को ध्वस्त कर दिया गया था। इतावली सेना ही यहां भी सुरक्षा देती है।
कॉस्टारिका

खूबसूरत देश। 1948 से कोई सेना नहीं । 1948 में यहां के लोगों ने ही यहां की आर्मी भंग कर दी। बिना सेना के चलने वाला बड़ा देश इसे माना जाता है। पुलिस फोर्स है जो कि आंतरित सुरक्षा देखती है।