जी हां, अपने देश की बात ही निराली है। इहां भांति-भांति के लोग हैं और सभी के अलग-अलग अंदाज। अब खुदे देख लीजिए और पढ़ लीजिए। बात ई है कि बिहार से कांग्रेस सासंद रंजीत रंजन लोकसभा में एक बिल पेश करने वाली हैं जिसमें शादियों के खर्चे पर वो सवाल उठा रही हैं। ई कदम तो बढ़िया है। पर, जानते हैं लोग हंस क्यूं रहे हैं।

क्यूंकि मामला खुद उनकी शादी के खर्चे से जुड़ा हुआ है। जी हां, तो आपको बता दें कि 1994 में जब सांसद रंजीत रंजन की शादी सांसद पप्पू यादव से हुई थी उस समय इनकी शादी चर्चा का केंद्र बन गई थी। इस शादी के किस्से लोग आज भी सुनाते हैं। लोग बताते हैं कि रंजीत रंजन अपने पूरे परिवार के साथ चार्टर्ड प्लेन से पूर्णियां पहुंचीं थीं। इतना ही नहीं पूरे शहर को न्यौता भेजा गया था और करीब एक लाख लोग इसमें शामिल हुए थे। इसके अलावा भी इतने तामझाम शादी में हुए कि लोग कहते हैं कि उस जमाने में काफी महंगी शादी थी ये।

अब जब ये सांसद शादी की खर्चे पर ये बिल लाने जा रही हैं तो लोग उसी बात को याद करके हंस रहे हैं। लोग उनकी शादी के खर्चे कि चर्चे में जुटे हैं। खैर, हम तो अब उस जमाने में नहीं लौटेंगे। बात तो सही ही है कि आजकल शादियों में बहुत खर्च होता है और ज्यादातर सिर्फ दिखावा है। इस पर रोक लगनी ही चाहिए।
खैर, आपको बता दें कि जो वो बिल ला रही हैं, उसमें कहा गया है कि अगर कोई परिवार विवाह के दौरान 5 लाख से अधिक खर्च करता है तो उसे गरीब परिवार की लडकियों के विवाह में इसकी 10 प्रतिशत राशि का योगदान देना होगा। लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं. सही भी है कि गरीब की बेटियों का कल्याण हो जाएगा और इसी बहाने इस कुप्रथा पर शायद रोक भी लगे।