रैपर हनी सिंह का जलवा कायम है। उनका भौकाल टाइट है। तभी तो बॉलीवुड के इस रैपर ने एक बार फिर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जी हां, इस बार रिकॉर्ड ऐसा बना है कि आप भी सुनकर झूम उठेंगे। आपको बता दें कि हनी सिंह के सुपरहिट गाने धीरे-धीरे से को अब तक यू ट्यूब पर 20 करोड़ से अधिक लोगों ने देख लिया है।
तो क्या कहते हैं आप हनी सिंह ने साबित कर दिया भाई कि उनका जलवा आज भी कायम है। आपको बता दें कि यह इंडियन म्यूजिक का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इतनी संख्या में अभी तक कोई गाना नहीं देखा गया है। ये जो गाना इतना फेमस हुआ है उसके बारे में आपको बता दें कि यह गाना फिल्म आशिकी के गाने का रीमेक वर्जन है।
और ये तो आपको पता ही है कि यह गाना बॉलीवुड के सुपरस्टार और युवा दिलों की धड़कन ऋतिक रोशन और सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। इस गाने में हनी सिंह का रैप है।