असली सुपरस्टार सिर्फ वे नहीं होते जो पर्दे पर रोमांस करते हैं। असली सुपरस्टार वे होते हैं जो वास्तव में खुद से संघर्ष करके उस मुकाम को हासिव करते हैं जहां तक हर कोई नहीं पहुंच पाता। गरीबी को दरकिनार कर वे लगातार आगे बढ़ते हैं और अपने हौसले के दम पर अपना इतिहास लिखते हैं।
बांग्लादेश के सुपरस्टार और आजकल सोशल मीडिया पर छाए एक्टर आलम उर्फ अलोम बोगरा की भी कहानी कुछ ऐसी ही है। गरीबी में बचपन बीता। जब वे काफी छोटे थे तभी पिता ने उनकी मां को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। गरीबी और तंगहाली से निकलकर अलोम ने अपने लिए एक नया संसार बनाया है जिसकी पूरी दुनिया मुरीद है।

कभी अपने परिवार का पालन करने के लिए सीडी कैसेट बेचने वाले अमोल ने एक बार सीडी पर एक मॉडल लड़के-लड़की को देखा और ठान लिया कि वे भी मॉडल बनेंगे। लेकिन उनका चेहरा और कद काठी ऐसा था कि कहीं काम नहीं मिला। लेकिन अमोल ने हार नहीं मानी और खुद का एलबम बनाने का सोचा। उस एलबम को लोकल केबल नेटवर्क पर दिखाया। और वहीं से किसी उनके फैन को इतनी पसंद आई कि वो यू ट्यूब पर डाल दिया और वहां से अमोल बन गए सुपरस्टार।

आज अमोल के पास अथाह काम है। विज्ञापन कंपनियां उनकै पीछे भाग रही हैं कि वे उनका विज्ञापन कर लें। म्यूजिक कंपनियां उन्हें हीरो बना रही हैं। अमेरिका तक से उनके लिए काम के लिए मौके आ रहे हैं। और अमोल आज चमकते सितारे बन गए हैं। एक ऐसा सितारा जिसे दुनिया का हर इंसान पसंद करता है।