लालू प्रसाद यादव का तो भौकाल अपने जमाने के और आज भी राजनीति के गलियारे में खूब रहा है। आजकल उनके लड़के और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी छाए हुए हैं। लड़कियां तो तेजस्वी की दिवानी हैं। यही वजह है कि वेलेंटाइन डे के मौके पर तेजस्वी यादव को गुलाब देने के लिए लड़कियों की लंबी कतार लग गई। तेजस्वी ने भी लड़कियों को निराश नहीं किया बल्कि सभी के हाथ से गुलाब लिया और सभी के साथ सेल्फी भी खिंचाई।
वैसे भी तेजस्वी यादव इस समय देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक हैं। उनके लिए लड़कियां शादी का प्रस्ताव हमेशा ही भेजती रहती हैं। यहां तक की सरकारी व्हाट्सएप नंबर पर भी लड़कियों को प्रस्ताव आते हैं। और ये प्रस्ताव कम नहीं बल्कि 44 हजार की संख्या में हैं। मतलब 44 हजार से ज्यादा लड़कियों ने तो सीधे सरकारी व्हाट्सएप नंबर पर शादी का प्रस्ताव तेजस्वी यादव को भेज दिया।

और अब जहानाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान वहां के बीएड कॉलेज की लड़कियां हाथ में गुलाब लेकर सड़क पर ही खड़ी हो गईं उनके स्वागत में। सड़क किनारे लड़कियों को देखा तो तेजस्वी ने भी काफिला रूकवाया और लड़कियों को वेलेंटाइन विश करते हुए गुलाब लिए और सेल्फी खींचाई।