बॉलीवुड की हिरोइनें कितनी लंबी होती हैं। क्या वे हीरो से लंबी होती हैं। अरे यार आमिर खान के सामने अगर दीपिका पादुकोण हो तो कितनी लंबी पड़ेगी। मल्लब ये सारे सवाल हम सभी के जेहन में कभी न कभी आते ही आते हैं। अब भी आ रहे हैं। है कि नहीं।
अरे भाई हम सबकी फेवरिट हिरोइने हैं ये। पर्दे पर हम इन्हें देखते हैं और हम इनके बारे में जानने की कोशिश करते हैं। तो आइए आपको रूबरू करा ही देते हैं इन सभी हिरोइनों की हाइट के बारे में। आखिर दिमाग को क्यूं दौड़ाना। यहां पढ़ लीजिए और अनुमान लगा लीजिए कि कितनी लंबी होंगी दीपिका पादुकोण अगर आमिर खान के मुकाबले खड़ी होंगी।
दीपिका पादुकोण (5 फुट 9 इंच)
जी हां, चौंकिए नहीं। ये लंबाई दीपिका की है। कई हीरो से लंबी हैं दीपिका। और अगर हाई हिल की सैंडिल पहन लीं तो लंबे हीरो भी इनके सामने पानी मांगते हैं। लेकिन इस लंबाई में अपनी छरहरी काया से दीपिका कहर ढाती हैं और यही वजह है कि आज हॉलीवुड तक उनका डंका बज रहा है।

अनुष्का शर्मा (5 फुट 9 इंच)

अनुष्का भी पीछे नहीं हैं। उनकी भी लंबाई जबरदस्त है यानी दीपिका के इतना। हालांकि कुछ लोग कहते हैं कि दीपिका से कुछ सेंटीमीटर कम हैं अनुष्का लेकिन फिलहाल बात तो यही सामने आती है कि दोनें की लंबाई इतनी ही है। फिल्मों में भी आपने देखा ही होगा।
कैटरीना कैफ (5 फुट 8 इंच)

इन दोनों के बाद का नंबर है कैटरीना कैफ का। सिर्फ एक इंच कम हैं लेकिन वो भी बेहद खूबसूरत लगती हैं. लंबाई के अनुसार शरीर भी उनका दिखता है।
सोनम कपूर (5 फुट 8 इंच)

सोनप कपूर भी लंबी हैं। उनकी लंबाई भी कैटरीना के बराबर मानी जाती है।
ऐश्वर्या राय (5 फुट 7 इंच)
विश्व सुंदरी रही ऐश्वर्या राय लंबी हैं। और यह अच्छी लंबाई मानी जाएगी।

प्रियंका चोपड़ा ((5 फुट 6 इंच)
आज हॉलीवुड में छा चुकी प्रियंका यूं तो इन हीरोइनों के मुकाबले कुछ छोटी हैं लेकिन फिर भी उनके शरीर के हिसाब से ये लंबाई भी काफी अच्छी है और वे काफी जबरदस्त दिखती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा (5 फुट 6 इंच)
सोनाक्षी सिन्हा भी प्रियंका चोपड़ा कि इतनी ही लंबी हैं और काफी आकर्षक हैं।

सनी लियोन (5 फुट 4 इंच)
सनी लियोन की हाइट कोई खास नहीं है सिर्फ 5 फुट 4 इंच लेकिन उनका शरीर बेहद आकर्षक दिखता है इस लंबाई में भी।

आलिया भट्ट ( 5 फुट 3 इंच)
आलिया भट्ट की लंबाई अन्य हिरोइनों की तुलना में खासकर वर्तमान हिरोइनों की तुलना में कम ही माना जाएगा। सिर्फ 5 फुट 3 इंच लेकिन आलिया बेहद आकर्षक दिखती हैं और अपने टैलेंट के जरिए आज बॉलीवुड में छाई हुई हैं।
