बाबा भौकाली की कलम से
अभी कुछ वर्षों पहले तक भोजपुरी फिल्मों के हीरो का मतलब सिर्फ और सिर्फ रवि किशन से ही था। रवि किशन पर्दे पर आते थे और छा जाते थे। चाहें जिस भी नायिका के साथ आएँ, रवि किशन भोजपुरी के सबसे बड़े सुपरस्टार के तमगे से नवाजे जाते थे. पर, अब भोजपुरी इंडस्ट्री में जो ज्यादा नाम चर्चित हैं उनमें निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का नाम जुड़ गया है।
ससुरा बड़ा पइसा वाला के बाद रवि किशन के साथ एक और नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में जुड़ गया। ये नाम था शानदार आवाज के मालिक मनोज तिवारी का। मनोज की खूबी ये थी कि वे एक्टिंग के साथ-साथ गाने भी गाते थे और इस कारण वे इंडस्ट्री में आते ही छा गए।

लेकिन उसके बाद निरहुआ का आगमन हुआ और भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नए हीरो का आगाज। एक छोटे और सामान्य चेहरे मोहरे के इस हीरो में हर भोजपुरिया ने अपना अक्श देखा और निरहुआ से जुड़ते चले गए। निरहुआ स्टार बनता चला गया। आज भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा स्टार निरहुआ हैं ये कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों की कमाई बताती है कि उनके आगे फिलहाल कोई नहीं है।

पवन सिंह आए और आते ही छा गए
और यह फेज था गायक से एक्टर बनने का। पवन सिंह अपने गानों से पहले ही भोजपुरी जनता का दिल जीत चुके थे और अब बारी थी उनकी एक्टिंग करिअर की। चेहरा-मोहरा और बॉडी से बॉलीवुड के हीरो सरीखे पवन सिंह जब आए थे भोजपुरिया फैन्स ने उन्हें हाथों हाथ लिया और फिर तो कभी पीछे मु़ड़कर नहीं देखे पवन सिंह।
खेसारी लाल में भोजपुरिया लड़के खुद को देखते हैं
खेसारी लाल यादव भी गायक के रूप में छाए रहे। उन के गानों की दिवानगी भोजपुरी के लोगों खासकर युवाओं के सर चढ़कर आज भी बोलती है। यही वजह है कि अपने सबसे चहेते सिंगर को जब बडे पर्दे पर देखते हैं तो मजा आ जाता है। लड़के चिल्लाने लगते हैं। भोजपुरिया लड़के खेसारी में खुद को ढूंंढ़ते हैं। खेसारी लाल यादव ने अपनी एक्टिंग से भी लोगों को खूब प्रभावित किया है। और यूथ में खूब पसंद किए जाते हैं।
और आज भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी को त्रिदेव के रूप में सामने रखा जाए तो इसमें कोई अतिशयोतक्ति नहीं होगी। आज ये तीनों इंडस्ट्री में छाए हुए हैं और लोगों को इनकी फिल्मों का इंतजार रहता है। इनके गाने यू ट्यूब पर आते ही धूम मचा देते हैं। इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छा जाती हैं।