भौकाली बाबा की कलम से
यूपी की राजनीति इस समय बेहद दिलचस्प हो गई है। यूपी के सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ने हाथ मिला लिया है। बकौल सीएम अखिलेश-साइकिल को अब हाथ मिल गया है रफ्तार बढ़ जाएगी। सीएम अखिलेश पहले ही राहुल गांधी को अच्छा लड़का बोल चुके हैं और यूपी की राजनीति में वो खुद भी एक अच्छे लड़की की तरह रहे हैं बेदाग छवि वाले राजनेता।

तो ऐसे में कहा जा सकता है अब यूपी में दोनों अच्छे लड़के मिल गए हैं। खुद दोनों की तरफ से जो विज्ञापन सामने आ रहा है, उसमें कहा गया है कि यूपी को ये साथ पसंद है। मतलब यह कि यूपी को अखिलेश और राहुल का मिलना बेहद लुभा रहा है। यहां की जनता को पसंद आ रहा है। हालांकि अभी ये सोच कांग्रेस और सपा के नए गठबंधन की सोच है और जनता क्या सोच रखती है ये तो चुनाव बाद पता चलेगा।

लेकिन यह जरूर है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में लगभग खत्म हो रही कांग्रेस को इससे जहां संजीवनी की आस है वहीं सीएम अखिलेश इस साथ के जरिए दोबारा सत्ता पाने की आस में हैं। तो क्या दोनों अच्छे लड़के मिलकर दोबारा सत्ता में आ जाएंगे और इससे भी अहम यह कि क्या दोनों अच्छे लड़के यूपी की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव ला पाएंगे। अगर इनकी सरकार आती है तो क्या ये अपने युवा सोच से यूपी की राजनीति की दिशा बदल पाएंगे। बहुत सारे सवाल अभी भविष्य के गर्भ में है और इसका जवाब जनता के पास है जो कि वो वोट के जरिए देगी।
राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले युवा उद्यमी पंकज ने ये लेख हमें भेजा है। अगर आप भी राजनीति में दिलचस्पी रखते हैं तो लिख भेजिए हमें। हमारी मेल आईडी है- bhaukalibaba007@gmail.com