सच कहते हैं ऊपर वाला देता है तो छप्पड़ फाड़ कर देता है। किस्मत कभी भी करवट ले सकती है और कोई भी आम इंसान भी रातों रात स्टार बन सकता है। बिगबॉस की सीजन 10 में आम आदमी मनवीर गुर्जर की जीत इसी तरफ इशारा करती है।
मनवीर आज इस जीत के साथ ही दुनिया भर में जाने जाने लगे हैं। रातों रात उनकी किस्मत पलट गई है। अब वे बिग बॉस हो गए हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि सेलीब्रेटी होने से कुछ नहीं होता जीतने के लिए हुनर होना चाहिए जो कि उनके अंदर था। जीतने के लिए समर्पण होना चाहिए जो कि उनके अंदर था। जितने के लिए ललक होनी चाहिए जो कि उनके अंदर थी।
और आज मनवीर के चाहने वाले देश में लाखों की संख्या में हो गए हैं। बिग बॉस के बाहर आकर मनवीर को पता चला कि उनकी फैन फालोइंग कितनी बढ़ गई है। देश का हर नौजवान उन्हें चाहने लगा है। हालांकि बिग बॉस में कई कंटेस्टेंट ऐसे थे जो कि जबरदस्त परफॉर्मेंस दिए लेकिन इसके बावजूद मनवीर छाए रहे और अंत तक मिले अपने मौके को भूनाते रहे। और आज वो इस जीत के साथ सबके दिलों के बादशाह बन गए है। और माना जा रहा है कि अब वे बॉलीवुड में एंट्री लेंगे।