स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म के जरिए पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले अभिनेता और हम सभी के दिलों पर राज करने वाले देव पटेल फिर से इतिहास रच सकते हैं। जी हां,. इस बार वे अपनी नई फिल्म 'लॉयन' के लिए इस इतिहास को रचने के करीब हैं। वो इतिहास क्या है आगे पढ़िए—
दरअसल, भारतीय मूल के ब्रिटेश अभिनेता देव पटेल को ऑस्कर 2017 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इसके लिए उन्हें कंपटीशन मिल रहा है जेफ ब्रिजेस, माहेरशला अली, लुका हेजेस और माइकल शैनन से। ये सभी अभिनेता भी दिग्गज हैं लेकिन अपने देव पटेल भी कम नहीं हैं।
वे संजीदा अभिनेता हैं और अपने अभिनय से छा जाते हैं। हर किरदार में डूब जाते हैं। इस नॉमिनेशन के साथ ही पटेल भारतीय मूल के तीसरे एक्टर बन गए हैं जो ऑस्कर में गए हैं। एशिया से वे 13वें एक्टर हैं जो परचम लहराने के लिए पहुंचे हैं। ऐसे में सबकी चाहत यही है कि देव ये जरूर जीत कर भारत का नाम और एशिया का नाम ऊंचा कर दें।