जी हां, दिल्ली की एक स्टूडेंट ने क्लास बंक किया और पहुंच गई मुंबई। आप भी सोच रहे होंगे न कि आइए आपको बता देते हैं कि वजह क्या थी...तो वजह यह थी कि उस लड़की का सबसे फेवरटे हीरो और दुनिया का सबसे मशहूर सितारा जैकी चैन मुंबई पहुंचे थे। बस अपने सबसे चहेते सितारे से मिलने के लिए वो लड़की क्लास से बंक मारी और पहुंच गई मुंबई।
अपने आने वाली फिल्म कुंग फू योगा के प्रमोशन के लिए जैकी चैन इस समय भारत में हैं। मुंबई में वे प्रमोशन के लिए पहुंचे तो भारी भीड़ जुटी। इसी भीड़ में वो लड़की भी थी। नाम है हिमानी सिंह। हिमानी जैकी की बहुत बड़ी फैन हैं। वे अपने पापा के साथ उनसे मिलने पहुंचीं। हालांकि एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी अंदर नहीं जाने दे रहे थे लेकिन वे हार नहीं मानीं और बाद में सूत्रों की मानें तो मैनेजर ने उनके फोटो के कोलाज पर जैकी चैन के आटोग्राफ लाकर दिए तब वो मानीं।
यहां है जैकी चैन के इस फिल्म का प्रमोशन। इस फिल्म में बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद भी हैं।