यूपी में सपा और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया है। दोनों ही पार्टियां साथ मिलकर अब चुनाल लड़ेंगी। काफी ना नुकुर और सियासी ड्रामे के बाद आखिरकार कांग्रेस ने भी गठबंधन के लिए खुद को आगे बढ़ा ही दिया। सपा की तरफ से सीएम अखिलेश यादव पहले ही सपा को 100 के करीब सीट देने के लिए तैयार थे लेकिन कांग्रेस कुछ और सीटें चाहती थीं। बस इसी मसले पर गठबंधन का ऐलान नहीं हो पा रहा था लेकिन बाद में कांग्रेस को भी लगा होगा कि यह समय मुफीद है और उसने गठबंधन को न खोना ही उचित समझा।
तो भईया आपको बता दें कि सपा इस गठबंधन के जरिए जहां यूपी में 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं कांग्रेस के हिस्से में 105 सीटें आई हैं। कांग्रेस इन 105 सीटों पर बेहतर प्रदर्शन कर खुद को यूपी में उभारने की कोशिश करेगी। वहीं सपा की कोशिश रहेगी कि 298 में अधिक से अधिक सीट लेकर आएं ताकि पार्टी गठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने में सफल हो जाए।