भारत के बारे में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान इस समय काफी सोच रही हैं। भारत-पाक के रिश्ते जो खराब हुए हैं, उसके चलते जो माहौल है वो उनके मंसूबों पर पानी फेर रहा है। दरअसल, ये हिरोईन शाहरूख खान के साथ फिल्म रईस में नजर आने वाली हैं।
रईस फिल्म का प्रचार इस समय जोरों शोरों से चल रहा है लेकिन माहिरा इस प्रचार का हिस्सा नहीं बन पा रही हैं। बॉलीवुड में अपने सबसे खूबसूरत पड़ाव को भला कौन मिस करना चाहेगा। यही वजह है कि उन्हें रह-रह कर भारत याद आ रहा है। और वे सोच रही हैं कि वे काश भारत आ पातीं और इसका हिस्सा बन पातीं।
सुपरस्टार शाहरूख खान के इस फिल्म को निर्देशित किया है राहुल ढोलकिया। रईस ल्म का इंतजार सभी को है। माहिरा फिल्म में लीड रोल में हैं। ऐसे में उनका दर्द समझ में तो आ ही सकता है। माहिरा ने इस फिल्म के लिए मेहनत भी की है। और वे उसका बेहतर नतीजा खुद देखना चाहती हैं।