राह चलती लड़कियों को किस करने वाले लड़के को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया है। लड़कियों को सड़क पर किस करके भागने वाला यह लड़का बकायदा इसका वीडियो शूट कर यूट्यूब पर डाल दिया था। मामला बढ़ा तो उसने कह दिया कि वो तो प्रैंक वीडियो बना रहा था।
मामला इतना तुल लेगा इसका अंदाजा नहीं है इसलिए माफी मांग रहा हूं। पर, देश भर में इसकी आलोचना हुई। लोगों ने फेसबुक पर अपनी राय रखते हुए कहा भी कि ये कैसा प्रैंक वीडियो है कि आपको ये छूट मिल जाए कि आप राह चलती लडकी को किस करने लगें और कानून को अपने हाथ में ले लें। दिल्ली पुलिस ने मामला संज्ञान में आने पर ही साफ कर दिया था कि दोषी जो भी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। क्रेजी सुमित के नाम से इस वीडियो के जरिए सनसनी फैलाने वाला अब पुलिस के गिरफ्त में है।
यह बेहद जरूरी भी था क्यूंकि कई लोग वैचारिक स्वतंत्रता के नाम पर सीमाएं लाँघ रहे हैं और उन्हें सबक न सीखाया गया तो स्थितियां बदतर हो सकती हैं। उधर, पुलिस के गिरफ्त में आए क्रेजी सुमित के जरिए कई चौंकाने वाले मामले भी सामने आए हैं। उसने पुलिस को बताया है कि वो उसके ग्रुप की लड़कियां थीं जिन्हें वो किस कर रहा था और वे वीडियो में खुद को विक्टिम जाहिर कर रही हैं लेकिन सल में वो सभी एक-दूसरे को जानत हैं। मतलब साफ है कि हिट बटोरने के चक्कर में ये किया गया था।